इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म CLSA के इंडिया हेड विकास जैन का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार में मौजूदा करेक्शन के बावजूद लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावनाएं बरकरार हैं। CLSA के इंडिया फोरम के मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं लॉन्ग टर्म संभावनाओं को लेकर काफी बुलिश हूं। बेहद शॉर्ट टर्म को लेकर भी मैं बुलिश हूं। हालांकि, मैं अभी चल रहे मौजूदा करेक्शन को लेकर चिंतित हूं’