Chamoli Cloudburst: स्थानीय प्रशासन के अनुसार, भारी बारिश के साथ आए मलबे ने नंदनगर नगर पंचायत के कुंटरी लंगाफली वार्ड में छह घरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके अलावा कई घर, खेत और खलिहान भी पूरी तरह से तबाह हो गए है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में घरों के बीच संकरी गलियों से कीचड़ वाला पानी और मलबा बहता हुआ देखा जा सकता है