CJI DY Chandrachud Farewell: निवर्तमान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को शुक्रवार (8 नवंबर) को न्यायिक सेवा से रिटायर होने पर सुप्रीम कोर्ट में औपचारिक विदाई दी गई। इस दौरान उनके साथी जजों और सीनियर वकीलों ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। जस्टिस चंद्रचूड़ भी अपने स्पीच में भावुक हो गए। सीजेआई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर होंगे, लेकिन शुक्रवार को उनका आखिरी आधिकारिक वर्किंग डे था