Civil Lines: ‘सिविल लाइन्स’ ब्रिटिश शासन के दौरान बनाए गए रिहायशी इलाके थे। ये ऐतिहासिक रूप से प्रशासनिक सत्ता से जुड़े थे। लेकिन अब जल्द ही ‘सिविल लाइन्स’ नाम इतिहास का हिस्सा बन जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार औपनिवेशिक काल के कानूनों और तौर-तरीकों को भारतीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित व्यवस्थाओं से बदलने के प्रयास तेज कर रही है।