Cinema Ka Flashback: रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर अपने परदादा पृथ्वीराज कपूर की 92 साल पुरानी विरासत को दोहरा रहे हैं, जिन्होंने 1934 की फिल्म ‘सीता’ में यही भूमिका निभाई थी। यह संयोग कपूर खानदान की अभिनय यात्रा में एक ऐतिहासिक चक्र को पूरा करता है, जिसे सोशल मीडिया पर ‘विरासत का हस्तांतरण’ माना जा रहा है।