Cinema Ka Flashback: मुंबई को यूं ही मायानगरी नहीं कहा जाता है। ये जब किसी को देती है, तो छप्पर फाड़ कर देती और यहां मेहनक करने वालों के कद्रदान मिल ही जाते हैं। तभी तो जिस शख्स को कभी फिल्म के स्टंट सीन डायरेक्ट करने के लिए सिर्फ 500 रुपये मिले थे, उसी के बेटे की फिल्में 800 करोड़ रुपये कमाती हैं। ये कहानी फिल्मी लग सकती है, मगर ये हकीकत है और इसे जीने वाले शख्स का नाम है शाम कौशल। चलिए जानते हैं इनकी कहानी