Cinema Ka Flashback: साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म गुलाम आज भी दर्शकों के दिलों में अपनी कहानी और दमदार अभिनय के लिए याद की जाती है। लेकिन इस फिल्म का एक सीन ऐसा था जिसने आमिर खान को बॉलीवुड का “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” बना दिया। यह था ट्रेन वाला सीन, जिसे आमिर ने बिना किसी बॉडी डबल के खुद निभाया और अपनी जान जोखिम में डाल दी।