Chhattisgarh Municipal Election Result 2025: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में मेयर के सभी 10 पदों पर शानदार जीत हासिल की है। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सत्ताधारी दल बीजेपी ने सभी 10 नगर निगमों में मेयर पद तथा 35 नगर पालिका परिषदों और 81 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है