Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार (9 जून) सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। नक्सली हमले में कुछ जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है