Chhattisgarh Naxal Encounter: माड़ डिवीजन के एक सीनियर माओवादी कैडर के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर अबूझमाड़ इलाके में एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया गया। यह मुठभेड़ अबूझमाड़ और इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र के बीच घने जंगलों में उस समय हुई, जब चार जिलों की डिस्ट्रि्क्ट रिजर्व गार्ड (DRG) पुलिस की एक ज्वाइंट टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।