एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ वन क्षेत्र में एक बड़ा नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था, जहां नक्सलियों और जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। बुधवार सुबह जंगल से सटे अबूझमाड़ इलाके में शुरू हुए इस ऑपरेशन में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के DRG जवान शामिल थे