छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीजापुर शहर में एक स्थानीय ठेकेदार के परिसर में बने सेप्टिक टैंक में शुक्रवार को 33 वर्षीय मुकेश चंद्राकर का शव बरामद किया गया था।