Chhath Puja 2024: बिहार के महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो चुकी है। घाटों को पूजा के लिए तैयार किया जा रहा है। बाजार में सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ इस महापर्व की शुरुआत हो जाएगी, जहां श्रद्धालु और व्रती ना केवल उगते सूर्य की अराधना करेंगे, बल्कि डूबते सूर्य के सामने भी नतमस्तक होंगे।
छठ पर्व की खास बात ये है कि इस त्योहार को ना केवल श्रद्धा के साथ बल्कि शुद्धता के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में शुद्धता का खास ध्यान रखा जाता है। इस त्योहार की एक और खासियत है। खासियत ये है कि इसे जाति धर्म से ऊपर उठकर मनाया जाता है। वैसे तो ये त्योहार हिंदुओं का है, लेकिन इसका हिस्सा हर जाति और अलग धर्म के लोग भी बनते हैं। दरअसल, छठि मइया की पूजा में जिन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है, उसे ना केवल अन्य जाति के लोग बल्कि अन्य धर्म के लोग भी मनाते हैं। इस पर्व में खास समुदाय के लोगों की भी आस्था होती है, जो विविधता में एकता का संदेश देते हैं। आइए जानते हैं कि छठ पूजा में किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है।
छठ पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले सामग्री की लिस्ट
बांस की बड़ी टोकरी या फिर डालाबांस का बना सूप और कनसूपमिट्टी का बना कुरबारमिट्टी का बना हाथीमिट्टी का बना कोसियाओंकड़ी/केरावअक्षतकुशियार/गन्नासिंघारा (पानी फल)अदरकहल्दीडाभ नींबूसुथनीठेकुआसांचचावल का लड्डू या कसारकेलानाड़ियलमूलीबैंगनमिठाईबुनियादहीपान का पत्ता अर्तक पत्तालाल माला धूपगाय का कच्चा दूधइलायचीपीला कपड़ा लाल कपड़ा
कब है छठ पूजा? (Kab Hai Chhath Puja 2024 Date)
हर साल कार्तिक माह (Kartik maah) के शुक्ल पक्ष की छष्ठी तिथि को रखे जाने वाले छठ पूजा (Chhath Puja 2024) के व्रत की शुरुआत चतुर्थी तिथि से होती है, जिसका समापन सप्तमी तिथि पर होता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस व्रत की शुरुआत इस साल मंगलवार 5 नवंबर, 2024 से हो रही है, जिसका समापन शुक्रवार 8 नवंबर, 2024 को होगा। वहीं कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की छष्ठी तिथि की शुरुआत 7 नवंबर की सुबह 12 बजकर 41 मिनट से हो रही, जो 8 नवंबर की सुबह 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक इस बार छठ पूजा (Chhath Puja Kab Hai) 7 नवंबर को है और इसी दिन शाम के समय सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
छठ पूजा कैलेंडर (chhath puja calendar 2024)
छठ पूजा का पहला दिन- नहाय-खाय- 5 नवंबर 2024, मंगलवारछठ पूजा का दूसरा दिन- खरना- 6 नवंबर 2024, बुधवारछठ पूजा का तीसरा दिन- संध्या अर्घ्य- 7 नवंबर 2024, गुरुवारछठ पूजा का चौथा और आखिरी दिन- उषा अर्घ्य- 8 नवबंर 2024, शुक्रवार
इसे भी पढ़ें: Chhath Puja: छठ पूजा पर अबतक नहीं मिला रिजर्वेशन? आज चलने वाली स्पेशल ट्रेन में देखिए जुगाड़, List