Chhath Festival Special Train: छठ पूजा और त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और उन्हें अपनों से मिलाने के लिए भारतीय रेलवे ने इस बार भी खास तैयारी की है। इस साल करीब 7,500 स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले साल ये संख्या 4,500 थी।
3 नवंबर 2024 को रेलवे ने 188 से ज्यादा स्पेशल गाड़ियां चलाई वहीं, आज यानी 4 नवंबर 2024 को 185 स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं। वहीं, स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का ध्यान रखते हुए गाड़ियों का टाइम टेबल (Punctuality) को बनाए रखने के लिए रेलवे बोर्ड ने जोनल, मंडल और स्टेशन स्तर पर खास कंट्रोल रूम भी बनाए हैं।
यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेन में प्रवेश की कतारबद्ध व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारी और रेल सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही भीड़ ज्यादा होने पर चलाने के लिए कुछ स्टेशनों पर रिजर्व रेक भी तैयार रखे गए हैं।
4 नवंबर को चलाई जा रही स्पेशल गाड़ियों की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं:
04078 आनंद विहार पटना एक्सप्रेस040 32 आनंद विहार सहरसा एक्सप्रेस04058 आनंद विहार मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस02246 निज़ामुद्दीन पटना एक्सप्रेस04526 सरहिन्द सहरसा एक्सप्रेस02270 लखनऊ छपरा एक्सप्रेस01009 लोकमान्य तिलक दनापुर एक्सप्रेस01205 पुणे दानापुर एक्सप्रेस02832 भुबनेस्वर धनबाद एक्सप्रेस08520 विशाखापट्टनम दानापुर एक्सप्रेस01481 पुणे दानापुर एक्सप्रेस01143 लोकमान्य तिलक टर्मिनल दानापुर01025 दादर बॉलिय एक्सप्रेस02398 आनंदविहार गया एक्सप्रेस02394 नई दिल्ली पटना एक्सप्रेस03256 आनंद विहार पटना एक्सप्रेस03258 आनंद विहार दानापुर एक्सप्रेस05220 आनंद विहार मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस05290 पुणे मुज़फ़्फ़रपुर एक्सप्रेस05284 आनंदविहार मुज़फ़्फ़रपुर एक्सप्रेस03131 सियालदह गोरखपुर एक्सप्रेस03414 नई दिल्ली मालदा एक्सप्रेस03502 कटिहार आसनसोल एक्सप्रेस03504 पटना आसनसोल एक्सप्रेस03045 हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस03511 आसनसोल पटना एक्सप्रेस05186 यसवंतपुर छपरा एक्सप्रेस05114 लोकमान्य तिलक टर्मिनल छपरा 05194 एम सी तुसार महाजन छपरा एक्सप्रेस05194 लोकमान्य तिलक टर्मिनल छपरा05284 आनंदविहार मुज़फ़्फ़रपुर एक्सप्रेस05743 कटिहार छपरा एक्सप्रेस05744 छपरा कटिहार एक्सप्रेस