Chenab Rail Bridge News: भारतीयों को जल्द ही दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का तोहफा मिलने वाला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में प्रतिष्ठित रेलवे ब्रिज का उद्घाटन पीएम मोदी अगले 12 दिनों में करेंगे। एफिल टावर से भी ऊंचे इस ब्रिज से ट्रेनों का संचालन शुरू करने के मौके पर रेलवे एक बड़ा फंक्शन आयोजित करने की तैयारी कर रहा है