(खबरें अब आसान भाषा में)
ChatGPT: वॉरेन अपने लक्षणों के बारे में किसी डॉक्टर से सलाह लेने के बजाए कई महीनों तक एआई टूल की मदद लेते रहे। एआई टूल चैटजीपीटी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि लगातार बनी हुई निगलने की दिक्कत गले की खराश है, लेकिन बाद में उन्हें स्टेज चार के गले के कैंसर की पुष्टि हुई।