(खबरें अब आसान भाषा में)
बुधवार को दिल्ली के चांदनी चौक के किनारी बाजार इलाके में एक दुकान से तीन हथियारबंद हमलावरों ने करीब 60 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए। यह घटना दोपहर करीब 1:34 बजे राष्ट्रीय राजधानी के सबसे व्यस्त बाजार की संकरी गली अनार वाली गली में घटी।