Chandigarh Bill Controversy: पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने चंडीगढ़ से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक का भारी विरोध किया है। इसमें राष्ट्रपति को चंडीगढ़ के लिए सीधे नियम-कानून बनाने का अधिकार देने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, राजनीतिक आक्रोश के बाद केंद्र ने कहा है कि फिलहाल चंडीगढ़ के संबंध में कोई बिल पेश करने का इरादा नहीं है