Champions Trophy 2025 PAK vs NZ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज बुधवार (19 फरवरी) को हो रहा है। पहला मुकाबला पाकिस्तान के कराची स्थित नेशनल स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। आमने-सामने मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड होंगे। टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर हो रहा है। भारत अपना सभी मैच दुबई में खेलेगा