Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई पहुंच गई। भारत ने पिछली बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारतीय टीम स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए गई है। बुमराह चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे