Champions Trophy 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाए हैं कि हैदराबाद में चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे क्रिकेट प्रेमियों पर तेलंगाना पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार की कार्रवाई पर सवालिया निशान उठा दिया है