Celebi Share Price Crash: तुर्किए ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ यारी दिखाई थी, जिसका खामियाया अब उसकी कंपनियों को भुगतान पड़ रहा है। तुर्किए की एयरपोर्ट सर्विस कंपनी ‘सेलेबी हवा सर्विसी एएस’ के शेयर शुक्रवार 16 मई को इस्तांबुल स्टॉक एक्सचेंज पर औंधे मुंह गिर गए। कंपनी के शेयरों का भाव करीब 10 फीसदी टूट गया। भारत सरकार ने उसकी भारतीय सहायक कंपनी ‘सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया’ की सुरक्षा मंजूरी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया