Ceigall India Shares: दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी सीगल इंडिया अयोध्या बाईपास बनाएगी। इसके लिए कंपनी की एक सहायक कंपनी को नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से ₹1,199.30 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट मिल गया है। इसका असर आज पिछले साल घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई सीगल इंडिया के शेयरों पर दिख सकता है। जानिए इस प्रोजेक्ट के तहत कितनी लंबी सड़क बनेगी और कहां से कहां तक?