CDSL Share : तीसरी तिमाही में कंपनी की ट्रांजैक्शन चार्ज से होने वाली कमाई घटी है। ट्रांजैक्शन चार्ज आय तिमाही आधार पर 29 फीसदी घटकर 59 करोड़ रुपए पर रही है। ऑनलाइन डेटा चार्ज आय भी तिमाही आधार पर 23 फीसदी घटकर 51 करोड़ रुपए पर रही है। इसी तरह डीमैट कस्टडी तिमाही आधार पर 78 लाख करोड़ से घटकर 75 लाख करोड़ रुपए पर आ गई है