CBSE Date Sheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार की रात को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। आपको बता दें कि बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी (CBSE 10th-12th Date Sheet) से शुरू हो रही हैं। जहां 10वीं कक्षा की परीक्षा 18 मार्च तक चलेंगी तो वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाली है।