“बटर” जापान की प्रसिद्ध लेखिका असाको युजुकी द्वारा लिखी गई है। यह किताब जापान की एक वास्तविक घटना से प्रेरित बताई जाती है, जिसमें एक महिला पर संपन्न पुरुषों की हत्या करने के आरोप लगे थे। उपन्यास की कहानी एक पत्रकार रिका माचिदा के इर्द-गिर्द घूमती है। वह मनाको काजी नाम की एक महिला के मामले की जांच करती है