Carysil Share Price: अमेरिका के नए टैरिफ ऐलानों से कैरीसिल लिमिटेड (Carysil Ltd) को भी तगड़ा झटका लगा है। कंपनी के शेयर आज 26 सितंबर को कारोबार के दौरान 8 प्रतिशत तक लुढ़क गए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाओं के इंपोर्ट पर 100% टैरिफ लगाने के साथ-साथ किचन कैबिनेट्स और बाथरूम वैनिटी पर भी 50% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है