Budget Highlights 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि इस बजट से आम लोगों के लिए कौन-सी चीजें सस्ती हुई हैं और किन चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। वित्त मंत्री ने कहा है कि अब खेल से जुड़ा सामान सस्ता होगा। उन्होंने यह भी बताया कि डायबिटीज और कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के दाम घटेंगे