Budget 2026 Assembly Election Effect: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब अगले वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी तो इस बात पर निगाहें रहेंगी कि इस साल जहां विधानसभा चुनाव होने हैं, उन्हें कुछ खास मिलता है या नहीं। जानिए कि इस साल देश के किन राज्यों या यूनियन टेरिटरी में इलेक्शन होने वाले हैं, उन्हें पांच साल पहले पेश बजट में क्या खास मिला था और इस बार क्या उम्मीदें हैं?