शेयर बाजार पर सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ने का काफी असर पड़ा है। सरकार ने पिछले यूनियन बजट में इसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया था। ऑप्शन के सेल पर एसटीटी का रेट 0.0625 फीसदी से बढ़ाकर ऑप्शन प्रीमियम का 0.1 फीसदी कर दिया गया था। फ्यूचर्स ट्रेड्स पर इसे 0.0125 फीसदी (ट्रेडेड वैल्यू का) से बढ़ाकर 0.02 फीसदी कर दिया गया था