बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (31 जनवरी) को संसद के बाहर पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती हैं। समृद्धि और कल्याण भी देती हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब एवं मध्यम वर्गीय समुदाय पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 8वें बजट भाषण में उद्योग जगत और मिडिल क्लास इनकम टैक्स में छूट, कैपेक्स में वृद्धि, GST में राहत और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं। वित्त मंत्री 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी