Budget 2025 Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है। हर महीने एक लाख रुपये कमाने वाले लोगों को अब कोई टैक्स नहीं चुकाना होगा। वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि 12 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे 80 हजार रुपये की बचत होगी। वहीं अब पिछले 4 साल का आईटी रिटर्न एक साथ फाइल कर सकेंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीसी की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर अब 1 लाख कर दी गई है