Budget 2025 Expectations Live Updates (Jan 3): केंद्रीय बजट 2025-26 पेश होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। देश के शीर्ष उद्योगपतियों से लेकर अर्थशास्त्रियों और आम नागरिकों तक सभी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए अपनी-अपनी इच्छाएं रखी हैं। अब वित्त मंत्री 1 फरवरी को अपना आठंवा बजट पेश करने की तैयारियों में जुट गई हैं। आइए बजट से जुड़ी मुख्य उम्मीदों, एजेंडे और इससे जुड़ी अन्य खबरों पर एक नजर डालते हैं।