Union Budget 2025 : सूत्रों के मुताबिक इस बजट में प्राइस सपोर्ट स्कीम और प्राइस स्टेबलाइजेशन फंड में बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार सभी दालों की खरीदारी MSP पर करेगी। जरूरत पड़ने पर यही दाल उपभोक्ता को सस्ते में मिलेगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि प्याज और टमाटर की महंगाई काबू में रखने के लिए भी खास कदम उठाए जा सकते हैं