ओमिनीसाइंस कैपिटल के विकास गुप्ता का मानना है कि यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि 2024 में लोकसभा चुनावों के बाद यह पहला ऐसा साल है, जिसका फुल बजट सरकार पेश करने जा रही है। इसलिए इसमें बड़े ऐलान होने की उम्मीद है। सरकार रेलवे, पावर, सड़क और एयरपोर्ट्स के अलावा डिफेंस के लिए आवंटन बढ़ाएगी। इसके अलावा सरकार घरेलू और विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाएगी