(खबरें अब आसान भाषा में)
केंद्र सरकार ने अगले पांच सालों में ग्रामीण इलाकों में 62,500 किलोमीटर सड़क बनाने का टारगेट रखा है। सरकार ने जुलाई में पेश बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का ऐलान किया था। इस स्कीम का मकसद दूरदराज के इलाकों तक कनेक्टिविटी बढ़ाना है