(खबरें अब आसान भाषा में)
BTS RM हार्पर बाजार के कोरिया एडिशन के सितंबर इश्यू के कवर पेज पर नजर आने वाले हैं। मैग्जीन ने इसके लिए हुए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें और इंटरव्यू के कुछ अंश जारी किए हैं। इनमें आरएम ने बतौर ब्रांड एंबेसडर और जिंदगी पर नजरिये को लेकर खुल कर बात की है।