Capital Market Stocks: घरेलू मार्केट में बिकवाली के दबावों के बीच एंजेल वन (Angel One), बीएसई (BSE), और एमसीएक्स (MCX) जैसे कैपिटल मार्केट ओरिएंटेड स्टॉक्स में आज लगातार छठे दिन गिरावट रही। इंट्रा-डे में ये शेयर करीब 10 फीसदी तक टूट गए जबकि 6 कारोबारी दिनों में 17 फीसदी फिसल चुके हैं। जानिए इनमें बिकवाली का दबाव क्यों है?