संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), आर्थिक सुधारों और शान्ति स्थापना पर वैश्विक कार्रवाई का आहवान किया है. उन्होंने ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो शहर में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में, विश्व नेताओं से, इस निर्णायक क्षण का लाभ उठाकर 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थाओं को पुनर्गठित करने का आग्रह भी किया.