Aligarh Muslim University minority status: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर फैसला आ गया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की 7 सदस्यीय बेंच ने मामले में फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अल्पसंख्यक संस्थान है। हालांकि यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक का दर्जा देने पर फैसला अभी नहीं हुआ है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट की 3 सदस्यीय बेंच नए सिरे से फैसला तय करेगी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत से अजीज बाशा का फैसला पलटा है।