Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। CM हिमंता ने कहा है कि असम में आधार के लिए नए आवेदकों को NRC आवेदन रसीद संख्या जमा करनी होगी।
इसके अलावा CM हिमंता ने ये भी कहा है कि असम सरकार अवैध विदेशियों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज करेगी।
सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
CM हिमंता ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि हम असम से अवैध अप्रवासियों को हटाने के प्रयास तेज कर रहे हैं। राज्य सरकार समन्वित कार्रवाइयों की एक श्रृंखला शुरू कर रही है जिसमें बढ़ी हुई निगरानी, केंद्रीय एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय, बल की अतिरिक्त तैनाती शामिल है।
ये भी पढ़ेंः तबाही ही तबाही! सैटेलाइट ने खींची ऐसी तस्वीर जिसे देखकर थर्रा उठी दुनिया, आखिर क्या है रूस का प्लान?