Haryana News: हरियाणा के सीएम पद की कुर्सी संभालने के अगले ही दिन नायब सिंह सैनी ने वहां के लोगों के बड़ी सौगात दी है। सीएम सैनी ने ऐलान किया है कि हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं, किडनी रोगी भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेज में भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।