पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग की गई है। इस हमले में वो बाल-बाल बच गए। हमलावरों के गोली चलाते ही मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को दबोच लिया। हमलावर का नाम नरेन सिंह बताया जा रहा है जो खालिस्तानी आतंकी है। पुलिस कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने हमले में प्रयोग किए गए पिस्टल को भी बरामद कर लिया है।