संसद के बजट सत्र में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। आज भी लोकसभा शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों से कहा कि सदन गतिरोध और नारेबाजी के लिए नहीं है।