Parliament Session: संसद के शीतकालीन सत्र में आगे के दिन अब काफी अहम हैं। लिहाजा राजनीतिक पार्टियों ने भी अपनी तैयारी कर ली है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है और अगले दो दिन संसद के भीतर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
शीतकालीन सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। संसद के पटल पर कई महत्वपूर्ण विधेयक रखे जा सकते हैं, जिसमें ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बिल भी शामिल है। गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को मंजूरी भी दे दी। उसके बाद बीजेपी ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 13 और 14 दिसंबर 2024 को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।