Sambhal Violence : संभल हिंसा मामले में एक और बड़ा अपडेट मिला है, जहां पुलिस ने SP संभल पर गोली चलाने वाले दंगाई शाजेब उर्फ शहजाब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में शाजेब ने कबूल किया कि उसने हिंसा के दौरान भीड़ की आड़ में SP संभल पर गोली चलाई थी और गांड़ियों में आग लगाई थी। घटना के बाद, वह दिल्ली में छिपा था और जहांगीरपुरी और लक्ष्मी नगर इलाकों में पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।
संभल पुलिस की टीम को शाजेब के दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने वहां दबिश दी। पुलिस को शाजेब के पास से 12 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। शाजेब का घर संभल के दीपा सराय इलाके में है जो कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के पास है। इसके अलावा, शाजेब के साथी अदनान को भी दिल्ली के बाटला हाउस इलाके से संभल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि शाजेब के गिरफ्तारी से हिंसा में शामिल बाकि दंगाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।