कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। अस्पताल में करप्शन कांड को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर संदीप पर शिकंजा कसा है। गुरुवार को ईडी की टीम भ्रष्टाचार मामले में संदीप घोष के घर, उनके करीबियों के ठिकाने समेत कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की है।
ईडी की एक टीम कोलकाता के चिनार पार्क स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास पर पहुंची। ED की एक टीम ने गुरुवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की है।