Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक को लेकर संसदीय समिति की बैठक में भारी हंगामा हुआ है। इसी हंगामे के चलते जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने विपक्ष के 10 सांसदों को सस्पेंड कर दिया है। चर्चा के दौरान विपक्ष के सांसद मीटिंग छोड़कर चले गए थे। उसके बाद सभापति की तरफ से कार्रवाई की गई।