Sambhal Violence: संभल जा रहे मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तौकीर रजा को सीबी गंज थाने में रखा गया है। आपको बता दें कि मौलाना ने संभल जाने से पहले हिंसा में मारे गए उपद्रवियों को शहीद कहा था। उन्होंने कहा था कि हमारे बच्चे जो कि वहां शहीद हुए हैं उनके परिजनों से मुलाकात करने जा रहा हूं।
उन्होंने कहा कि मस्जिद की दोबारा सर्वे की कोई जरूरत नहीं थी। कुछ हिंदूवादी जो कि मजहबी नारे लगा रहे थे जूते पहन के मस्जिद में दाखिल हुए। संभल में अमन बनाए रखने के लिए संभल का माहौल ठीक करने के लिए मैं चाहता हूं मैं वहां जाऊं और लोगों को समझाऊं। मौलाना तौकीर रजा संभल जाने की बात करते हुए बरेली के मुस्लमानों को भड़काते हुए दिखे।
मुस्लमानों को फिर भड़काया
मौलाना तौकीर रजा ने कहा, बरेली वालों से एक बात कहना चाहता हूं इसी तरह तुम्हारे बच्चे कत्ल किए जाते रहेंगे। इसी तरह तुम्हारी मस्जिदों तुम्हारी दरगाहों पर बुलडोजर चलते रहेंगे। इसी तरह तुम्हारे घरों पर चढ़ाईयां होती रहेंगी। अगर तुम नहीं निकलोगे तो लोग तुम्हारे घर में इसी तरह घुसेंगे।