(खबरें अब आसान भाषा में)
महाराष्ट्र के सोलापुर में नए साल पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग तीर्थ के लिए जा रहे थे और सब एक ही परिवार के थे।